Jharkhand

रांचीः दिव्यांगों को समान अवसर प्रदान करना सरकार व समाज की जिम्मेदारी : झालसा सचिव, कुमारी रंजना अस्थाना

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 05 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रांचीः दिव्यांगों को समान अवसर प्रदान करना सरकार व समाज की जिम्मेदारी : झालसा सचिव, कुमारी रंजना अस्थाना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कुल 28 बच्चों को चिन्हित किया गया एवं दिव्यांग पेंशन स्कीम एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गयी

रांची : झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में दिनांक 05.10.2024 को पहाड़ी टोला स्थित सृजन हेल्प संस्था, रांची के द्वारा संचालित मंदबुद्धी एवं मुकबधिर विद्यालय में पढ़ाई कर रहे 28 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया है। साथ ही सरकार के द्वारा चलायी जा रही दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ने की कार्रवाई को आगे बढ़ा दी गयी है। इस अवसर पर उप-सचिव श्री अभिषेक कुमार, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, पीएलवी मानव कुमार सिंह, विक्की कुमार चौधरी उपस्थित थे।

See also  CC News: बुंडू बार एसोसिएशन फंड विवाद में पांच अधिवक्ताओं को अग्रिम जमानत, 21 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश
रांचीः दिव्यांगों को समान अवसर प्रदान करना सरकार व समाज की जिम्मेदारी : झालसा सचिव, कुमारी रंजना अस्थाना


इस अवसर पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने मंदबुद्धी एवं मुकबधिर विद्यालय में पढ़ाई कर रहे 28 दिव्यांग बच्चों के बीच उनके जरूरतों की सामग्री जैसे बैग, वाटर बोतल, स्कूल ड्रेस इत्यादि का वितरण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुमारी रंजना अस्थाना ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना का लाभ पाना दिव्यांगों का हक है, हमलोग उनके अधिकारों को उन तक पहुंचाने के लिए तत्पर है। कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा के निर्देश पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और दिव्यांगों को उनका हक दिलाया जाता है। आगे भी इस क्षेत्र में काम जारी रहेगा। हमलोग दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके प्रति हमेशा संवेदनशील रहेंगे एवं समय-समय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर जिला प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें कल्याकारी योजनाओं से जोड़कर उनका हक दिलाने का प्रयास करते रहेंगे।

See also  Ranchi/H Court: बीएड कॉलेजों में एनसीटीई के नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं मामले सुनवाई, याचिका निष्पादित

CourtNews Desk

1,843 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment