high court news

नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण में सजा पाए पति रंजीत कोहली और सास ने हाई कोर्ट में दाखिल की अपील

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 24 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रंजीत कोहली
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नेशनल शूटर तारा शाहदेव का धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के आरोपी रंजीत कोहली और उसकी मां कौशल रानी ने सीबीआई कोर्ट की सजा के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में अपील दायर की है।

सीबीआई कोर्ट ने रंजीत कोहली को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास और कौशल रानी को दस साल की सजा सुनायी है। दोनों की ओर से इसके खिलाफ अपील दाखिल की गई है।

अपील याचिका में रंजीत कोहली ने कहा है कि लड़की पक्ष एवं सम्मानित लोगों के समक्ष उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।

रंजीत कोहली ने आदेश के खिलाफ दाखिल की अपील

ऐसे में उन पर आईपीसी की धारा 376(2) (एन) नहीं लग सकती। कौशल रानी ने भी उनके खिलाफ गलत धाराओं में मुकदमा चलाने और आदेश देने का आरोप लगाया है। दोनों ने निचली अदालत के आदेश को रद कर मामले से बरी करने का आग्रह किया है।

See also  तीन साल पहले एसीबी ने मांगी थी प्राथमिकी की अनुमति, विभाग अब दे रहा सहमति

बता दें कि मामले के मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के अलावा हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (विजिलेंस) बर्खास्त मुस्ताक अहमद एवं कोहली की मां कौशल रानी के खिलाफ दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था।

सीबीआई ने वर्ष 2015 में केस की जांच शुरू की थी। रंजीत कोहली एवं तारा शाहदेव की शादी 7 जुलाई 2014 को हुई थी। लेकिन शादी के कुछ माह बाद उसे धर्म परिवर्तन करने प्रताड़ित किया गया। सीबीआई कोर्ट ने इसी साल अक्टूबर में दोनों को सजा सुनायी है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment