Civil Court News

Ranchi: पत्नी की हत्या के जुर्म में पति मोहन महतो दोषी करार, सजा का ऐलान 25 जनवरी को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 18 Jan, 2025
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: सिविल कोर्ट रांची के अपर न्यायायुक्त 15 की अदालत ने पत्नी की हत्या मामले में कांके थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त पति मोहन महतो को दोषी पाया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। घटना को लेकर मृतका का भाई छोटू कुमार महतो ने अप्रैल 2018 में ओरमांझी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आरोप है कि अभियुक्त के साथ मृतका सोनी की शादी 2009 में हुई थी। शादी के तीन-चार साल बाद ससुराल की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही थी। घटना के दिन उसके पति ने गला दबाकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। मामले के अन्य आरोपी भूषण महतो, बसंती देवी, राजेंद्र महतो एवं रेखा देवी को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

See also  Ranchi: व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पर सुनवाई पूरी, आदेश 25 जनवरी को
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment