high court news

High Court News: वेटरनरी कॉलेज में नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रहने पर हाईकोर्ट सख्त, जेपीएससी से मांगा जवाब

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 06 Feb, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
High Court News: वेटरनरी कॉलेज में नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रहने पर हाईकोर्ट सख्त, जेपीएससी से मांगा जवाब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News:  रांची के वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब तलब किया है। अदालत ने आयोग से यह स्पष्ट करने को कहा है कि संबंधित नियुक्ति प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी कर ली जाएगी। कोर्ट ने जेपीएससी को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि जेपीएससी ने रांची वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट पद पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2017 में विज्ञापन संख्या 8/2017 जारी किया था, लेकिन लगभग आठ वर्षों के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।

See also  Elephant death: लातेहार में हाथी की मौत मामले में हाईकोर्ट ने सचिव को पेश होने का दिया निर्देश

लंबे समय से प्रक्रिया लंबित रहने के कारण योग्य अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेपीएससी से सवाल किया कि इतने वर्षों बाद भी विज्ञापन के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं हुई और इसे कब तक अंतिम रूप दिया जाएगा। कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि वह निर्धारित समय सीमा बताते हुए अपना जवाब दाखिल करे। इस मामले में अरविंद कुमार शर्मा एवं अन्य की ओर से याचिका दायर की गई है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है।

CourtNews Desk

1,843 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment