high court news

झारखंड विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के निर्वाचन को लेकर सुनवाई रहेगी जारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 19 Jan, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने विधानसभा स्पीकर व नाला के विधायक रबींद्रनाथ महतो के निर्वाचन के खिलाफ दाखिल याचिका को सुनवाई योग्य बताया है।

अदालत ने याचिका के सुनवाई योग्य नहीं होने के दावे वाली याचिका खारिज करते हुए 23 जनवरी को सुनवाई निर्धारित की। पूर्व में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

रबींद्र नाथ महतो के निर्वाचन को संतोष हेंब्रम ने चुनौती दी है। महतो पर चुनाव में भ्रष्ट आचरण करने का आरोप लगाते हुए उनका निर्वाचन रद्द करने का आग्रह अदालत से किया है। 

रबींद्रनाथ महतो के निर्वाचन को चुनौती

प्रार्थी संतोष हेंब्रम की ओर से कहा गया था कि याचिका पूरी तरह से सुनवाई योग्य है। प्रतिवादी पर जो आरोप लगाया गया है वह उचित है और उस पर सुनवाई की जानी चाहिए।

See also  Jharkhand News/H Court: फर्जी रिव्यू याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों पर एक लाख का जुर्माना

रबींद्रनाथ महतो की ओर से अदालत को बताया गया कि याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है। इसमें कोई भी स्थापित तथ्य नही है। परेशान और बदनाम करने के लिए याचिका दायर की गई है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत इस याचिका पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए। उनके खिलाफ किसी तरह के भ्रष्ट आचरण का आरोप नहीं लगाया गया है। सिर्फ इतना कहा गया है कि एक परचा वितरण किया गया है जो गलत है । इसलिए याचिका रद कर देनी चाहिए।

Facebook PageClick Here
Telegram ChannelClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment