Civil Court News

कोल लिंकेज घोटाले में चार्जशीटेड इश्तियाक अहमद की व्यक्तिगत छूट संबंधित याचिका पर सुनवाई पूरी, आदेश 29 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 19 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


कोल लिंकेज घोटाले से प्राप्त राशि की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में चार्जशीटेड मेसर्स ओम कोक इंडस्ट्रीज के साझेदार इश्तियाक अहमद की ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट संबंधित याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 29 जुलाई को सुनाएगी।

याचिकाकर्ता ने 9 जुलाई को याचिका दाखिल की है। इश्तियाक अहमद उक्त मामले में जेल में बंद हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी का संबंधी है। आरोपी पर प्रोसिड ऑफ क्राइम से आय अर्जित करने में इजहार अंसारी को सहयोग करने का आरोप है। पिछले दिनों इसकी अग्रिम जमानत पीएमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

See also  Ranchi/Sentence: फैसला: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पौलुस तिर्की को उम्र कैद, जीवनभर रहना होगा जेल में
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment