Jharkhand

Hearing on EX CM Hemant Soren: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को सुनवाई

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 16 May, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hemant Soren Supreme Court: बड़गाई अचंल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार, 17 मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन की याचिका पर 13 मई को आंशिक सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने तीन मई को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को सही बताते हुए याचिका खारिज कर दी थी।

Traffic system of Ranchi: राजधानी की Traffic व्यवस्था संभालेंगे 600 होमगार्ड

See also  National News: आधी आबादी को न्याय की कुर्सी और ट्रांसजेंडरों को सम्मान: संजय विद्रोही ने पीएम मोदी से की ऐतिहासिक बदलाव की मांग

हाईकोर्ट के आदेश को हेमंत सोरेन ने चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से अदालत को बताया गया था कि जिस जमीन की गड़बड़ी की बात कह ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है वह जमीन हेमंत सोरेन के कब्जे में कभी रही ही नहीं। ऐसे में जमीन में गड़बड़ी का आरोप लगा कर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। ईडी ने हेमंत सोरेन के नाम पर जमीन होने का एक भी दस्तावेज पेश नहीं किया है। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को सही बताया जा सकता। ऐसे में हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर हेमंत को रिहा करना चाहिए।

See also  राहुल गांधी के कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट पर 28 अगस्त को सुनवाई
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment