मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Hemant Soren की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, ED के समन की अवहेलना का मामला

Hemant Soren
---Advertisement---

Hemant Soren: ईडी के समन की अवहेलना के खिलाफ दायर शिकायतवाद को रद करने के लिए दायर हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार 12 जुलाई को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान ईडी ने हाई कोर्ट से समय देने का आग्रह किय था जिसे स्वीकर करते हुए अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई को निर्धारित की है।

ईडी के शिकायतवाद को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा है कि ईडी के जिस समन पर वह नहीं गए थे उसका उन्होंने जवाब दे दिया था। इसके बाद वह समन लैप्स कर गया था। नए समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे और समन का अनुपालन किया था। ईडी ने दुर्भावना से प्रेरित होकर उन्हें बार- बार समन जारी किया था। इस कारण ईडी की शिकायतवाद निचली अदालत के संज्ञान को रद्द कर देना चाहिए।

बता दें कि हेमंत सोरेन पर समन की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए ईडी ने शिकायतवाद दायर की है। ईडी ने कहा है कि हेमंत को ईडी ने जमीन घोटाला मामला में 10 समन जारी किया था, जिसमें से मात्र दो समन पर ही हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे। यह ईडी के समन की अवहेलना है। हेमंत ईडी के समक्ष 20 जनवरी को आठवें एवं 31 जनवरी को दसवें समन पर उपस्थित हुए थे। शिकायतवाद पर निचली अदालत ने संज्ञान लिया है और हेमंत सोरेन को समन जारी किया है। यह मामला फिलहाल रांची के एमपी – एमएलए कोर्ट में लंबित हैं।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

High court news

HC News: 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का बड़ा आदेश, प्रारंभिक नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

L Khiyangate News

HC News: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता: पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई, सीआईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश

High court news

HC News: भूगोल शिक्षक को फिजिकल एजुकेशन में बीपीएड के आधार पर नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

High court news

HC News: फाइल मूवमेंट का बहाना नहीं चलेगा: 234 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

Leave a Comment