State News

सरकारी नौकरीः जेपीएससी ने 252 पदों को लिए जारी किया विज्ञापन, चार वर्षों की होगी नियुक्ति

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Feb, 2021
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JPSC Exam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः JPSC Exam 2021 संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का इंतजार कर रहे झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने 252 पदों के लिए होनेवाली इसकी प्रारंभिक परीक्षा के लिए सोमवार को विज्ञापन जारी कर दिया।

इसके तहत इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे।यह संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा एक साथ चार वर्षों वर्ष 2017 से 2020 तक के लिए होगी।

आयोग ने दो मई को प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि भी तय की है, जबकि सितंबर माह के चौथे सप्ताह से मुख्य परीक्षा शुरू हो सकती है। यह परीक्षा हाल ही में गठित नियमावली के तहत होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि – 15 फरवरी से 15 मार्च 2021
  • ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि : 15 मार्च 2021, रात 11.45 बजे तक
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 16 मार्च, रात 11.45 बजे तक
  • प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि : 2 मई 2021
See also  HC News: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल के 9 संविदाकर्मियों की सेवा होगी नियमित, कोर्ट ने बहाली का दिया निर्देश
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि : सितंबर 2021 का चौथा सप्ताह

इन पदों के लिए होगी परीक्षा
झारखंड प्रशासनिक सेवा, उप समाहर्ता – 44

झारखंड पुलिस सेवा, पुलिस उपाधीक्षक – 40
जिला समादेष्टा – 16

कारा अधीक्षक – 2
झारखंड नगरपालिका सेवा (नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी) – 65

झारखंड शिक्षा सेवा वर्ग (2) – 41
झारखंड निबंधन सेवा, अवर निबंधक – 10

सहायक निबंधक – 06
सामाजिक सुरक्षा सेवा, सहायक निदेशक – 02

नियोजन पदाधिकारी – 09
प्रोबेशन पदाधिकारी – 17


कुल 252

एक अगस्त 2016 से होगी अधिकतम आयु सीमा की गणना इस परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियाें की आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2016 तथा न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक मार्च 2016 हाेगी। चूंकि यह परीक्षा कई वर्षों बाद हो रही है, इसलिए इसमें अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

प्रारंभिक परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किग
प्रारंभिक परीक्षा दो पत्रों सामान्य अध्ययन-एक तथा सामान्य अध्ययन-दो की होगी। दोनों पत्रों की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। 400 अंकों की इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

See also  कुमारी रंजना अस्थाना बनीं झालसा की सचिव

मुख्य परीक्षा 1050 अंकों की होगी जिसमें 100 अंकों का साक्षात्कार भी शामिल है। छह पत्रों की मुख्य परीक्षा में पहला पत्र मात्र अर्हक प्रकृति का होगा तथा इसके अंक नहीं जुड़ेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment