high court news

हाईकोर्ट में ऊर्जा सचिव ने कहा- बिजली बोर्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों की जा रही नियुक्ति

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 31 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाई कोर्ट में बिजली निगमों के उच्च प्रबंधन पद पर सक्षम और विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं होने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार अदालत में उपस्थित हुए। उनकी ओर से बताया गया कि नियमानुसार ही बिजली बोर्ड में सेवानिवृत्त अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इस पर अदालत ने प्रार्थी को जवाब देने का निर्देश दिया है। इस संबंध में राजेश कुमार सिंह ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता ऋतु कुमारी ने अदालत को बताया कि बिजली बोर्ड में प्रबंधन के उच्च पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारी या आइएएस की नियुक्ति की गई है। इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के अनुसार इन पदों पर सक्षम एवं विशेषज्ञों की नियुक्ति की जानी है। इन पदों पर अभी राजनीतिक नियुक्ति होती है। इस कारण बिजली की व्यवस्था बदतर हो गई है। वर्ष 2003 में एक्ट आया था, जिसमें इन पदों पर समक्ष लोगों को नियुक्ति किया जाना था। सरकार ने वर्ष 2011 में बिजली बोर्ड को चार निगमों में बांट दिया। इनमें उच्च पदों पर सेवानिवृत्त और आइएएस को नियुक्ति किया गया है।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  Jharkhand: राज्य की निचली अदालतों में 30 दिनों की वार्षिक अवकाश बंद, बदले में 15 दिनों का रहेगा समर वेकेशन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment