high court news

Land Scam: मॉल संचालक विष्णु अग्रवाल की जमानत पर ईडी 20 दिसंबर को हाई कोर्ट में रखेगी पक्ष

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Dec, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
vishnu agrwal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट में चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन की गलत तरीके से खरीद- बिक्री के मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी विष्णु अग्रवाल की ओर से बहस पूरी हो गयी।

अब इस मामले में ईडी की ओर से 20 दिसंबर को अपना पक्ष रखा जाएगा। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने विष्णु अग्रवाल की ओर से पक्ष रखा।

उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि विष्णु अग्रवाल इस मामले में निर्दोष हैं। उन्होंने गलत ढंग से जमीन की खरीदारी नहीं की है। उनके खिलाफ अब आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

See also  Oxygen Cylinder: हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदारी पर प्रतिबंध क्यों?

ईडी कोर्ट खारिज की थी विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका

18 सितंबर को ईडी कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल जमानत देने की गुहार लगाई है।

बता दें कि 31 जुलाई 2023 को रात करीब दस बजे ईडी ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ की जमीन गलत ढंग से खरीदने का आरोप है।

ईडी ने जांच में पाया है कि इस जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई थी। कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ कर रैयत का नाम बदला गया था। जिसके बाद विष्णु अग्रवाल ने यह जमीन खरीदी थी।

See also  त्रिकुट रोपवे हादसे पर कंपनी ने शो-काज का नहीं दिया अब तक जवाब, हाईकोर्ट से बोली सरकार

जालसाजी कर मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ कर गंगाधर राय को इस जमीन का फर्जी मालिक बनाया गया था। बाद में गंगाधर राय के पोते राजेश राय से जमीन की खरीद- बिक्री हुई।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment