Civil Court News

IAS छवि रंजन की जेल में मनेगी दीपावली, ईडी कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 03 Nov, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IAS Chhavi Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चेशायर होम रोड के एक एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर उस राशि का मनी लांड्रिंग करने के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को दूसरे मामले में भी ईडी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने छवि रंजन जमानत याचिका खारिज कर दी है।

अदालत ने शुक्रवार को अपना आदेश सुनाया है। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। छवि रंजन ने जमानत की गुहार लगाते हुए 16 अक्तूबर को जमानत याचिका दाखिल की थी।

सेना भूमि घोटाले में भी आरोपी हैं छवि रंजन

इसी मामले में रांची के कारोबारी विष्णु अग्रवाल की जमानत याचिका अदालत पूर्व में ही खारिज कर चुकी है। छवि रंजन सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में चार मई से ही जेल में हैं। इस मामले में अदालत ने पूर्व में ही जमानत देने से इन्कार कर चुकी है।

See also  Court News: यौन शोषण और धोखाधड़ी के आरोपी आर.आर. सैलून एंड स्पा' के मालिक रंजीत कुमार साहू को मिली अग्रिम जमानत, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

योगेंद्र तिवारी की रिमांड समाप्त होने पर भेजा गया जेल

शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार योगेंद्र तिवारी की 14 दिनों की ईडी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी में पेश किया  गया।  जहां से उसे न्याय हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया।

ईडी ने उसे जेल से 21 अक्टूबर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। ईडी ने उसे पहली बार आठ एवं दूसरी बार छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया।

ईडी ने उक्त आरोप में उसे 19 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। 20 अक्तूबर को ईडी कोर्ट में उसे पेश किया गया। साथ ही पूछताछ के लिए ईडी रिमांड की अनुमति अदालत ने प्रदान की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ईडी के सामने कई महत्वपूर्ण खुलासा किया है।

See also  Ranchi/शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी के दोनों निदेशकों की सशर्त जमानत मिली, सिर्फ एक जेल में

उस पर पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के सहयोग से 19 जिलों में शराब के थोक व्यापार, फर्जी दस्तावेज के आधार पर शराब के टेंडर लेने और करोड़ों रुपये अर्जित करने का आरोप है। कोयला व बालू से की गई अवैध कमाई के पैसे को शराब के कारोबार में निवेश करने का भी आरोप है।

Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment