मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Disproportionate assets: खादी के कार्यपालक सुनील कुमार के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

civil court of ranchi
---Advertisement---

Ranchi: Disproportionate assets: सीबीआई के विशेष जज पीके शर्मा की अदालत में खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में इसके खिलाफ 60 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है।

सुनील कुमार खादी ग्रामद्योग कार्यालय में वर्ष 1996 में सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त हुए। उसके बाद पटना, मुंबई, संबलपुर और तिरुअनंतपुरम में तबादला हुआ। इस अवधि में सुनील कुमार कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नत हुए। फिलहाल वे केरल के तिरुअनंतपुरम में खादी ग्रामोद्योग आयोग कार्यालय में कार्यरत है।

इसे भी पढ़ेंः Civil Judge Appointment: खेल कोटे का आरक्षण नहीं देने पर हाईकोर्ट ने आईओए से मांगा जवाब

सीबीआई की ओर से दाखिल चार्ज शीट में कहा गया है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2016 से 2018 की अवधि में अपने नाते- रिश्तेदारों के बीच वर्क आर्डर के एवज में करोड़ों की राशि का भुगतान किया। जिससे उस अवधि में खादी ग्रामोद्योग आयोग को 3.28 लाख की राजस्व की क्षति हुई थी।

इस वित्तीय अनियमितता को लेकर नवंबर 2019 में सीबीआइ ने सुनील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद सितंबर 2020 में सीबीआइ ने सुनील कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया।

अदालत में दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपित सुनील कुमार को एक दिसंबर 2017 से लेकर 31 अक्टूबर 2019 की अवधि में वेतन के मद में 53 लाख 17 हजार की आमदनी हुई। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि इस अवधि में सुनील कुमार ने 86 लाख 44 हजार से अधिक की राशि खर्च की। ऐसे में उन पर 60 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

civil court

Ranchi POCSO Court News: 13 साल की नाबालिग को दिल्ली ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी राज कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment