मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rinku Sharma murder in Delhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पीआरओ (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने सार्जेंट मेजर की बहाली के हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही, सरकार की एसएलपी खारिज

उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसमें वे शर्मा पर हमला करते देखे गए थे।

पुलिस ने कहा था कि 10 फरवरी की रात, शर्मा और आरोपी रोहिणी में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे और इस दौरान उनके बीच हुए झगड़े के बाद यह घटना हुई।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

High court news

HC News: किशोर न्याय अधिनियम पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला: अपराध की गंभीरता के आधार पर नाबालिग की जमानत नहीं की जा सकती खारिज, सशर्त मिली जमानत

High court news

HC News: डिक्री निष्पादन मामले में बार-बार आपत्ति दाखिल कर मामला दोबारा खोलने की कोशिश पर रोक, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

High court news

HC News: चारा घोटाला देवघर कोषागार मामला: लालू प्रसाद के अधिवक्ता का दावा—निगरानी जांच नहीं रोकी, फाइल नोटिंग में दिए थे रिपोर्ट के आदेश

High court news

HC News: सैप (SAP) जवानों की सेवा अवधि व उम्र सीमा विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रखा सुरक्षित

supreme_court_of_India

HC News: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा झारखंड लॉ अफसर नियमावली-2026 विवाद, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

Leave a Comment