National News

मानहानि मामलाः राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन की तामील सर्विस रिपोर्ट प्राप्त नहीं, सुनवाई तीसरे सप्ताह

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 25 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Rahul-Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में रांची की एमपी/एमएलए मामले के विशेष जेएम सिद्धार्थ शर्मा की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। अमित शाह पर गंभीर टिप्पणी करने से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को जारी किए गए समन की तामील सर्विस रिपोर्ट कोर्ट को प्राप्त नहीं होने के कारण सुनवाई के लिए आगे की तारीख निर्धारित की गई है। अदालत ने पिछले दिनों समन के साथ दस्ती समन भी जारी किया है। तामील सर्विस रिपोर्ट आने का बाद ही आगे की सुनवाई होगी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 14 अगस्त निर्धारित की है।

See also  मानहानि के मामले में Rahul Gandhi की रांची कोर्ट में होगी पेशी!

दरअसल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसको लेकर रांची में नवीन झा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपी अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें अदालत में उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने के लिए बीते 21 मई को समन जारी किया है। नवीन झा की याचिका में कहा गया है कि राहुल के बयान से उन्‍हें ठेस पहुंची है और साथ में पार्टी की छवि भी खराब हुई है इसलिए शिकायतवाद दायर किया गया है।

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment