Civil Court News

गणतंत्र दिवस पर हिंसा के मुख्य आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू अदालत में हुए पेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Jul, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
delhi tishazari court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Delhi: Republic Day violence case गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा के मामले में कथित प्रमुख षड्यंत्रकर्ता दीप सिद्धू और अन्य कई आरोपी सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुए। अभिनेता सिद्धू और अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस से मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर के समक्ष पेश हुए।

मोहिंदर सिंह खालसा नामक आरोपी ने चिकित्सा कारणों से पेशी से छूट की अर्जी दी थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने पुलिस को निर्देश दिया कि सभी आरोपियों को पूरक आरोपपत्र मुहैया कराया जाए। अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

इसे भी पढ़ेंः स्कूल फीसः दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठीक से पढ़ें, तो विवाद हो जाएगा समाप्त

See also  चारा घोटालाः लालू सरकार में वित्त सचिव रहे फूलचंद सिंह की ओर से बहस शुरू, कहा- उन पर लगे आरोप निराधार

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीने से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले में घुस गए थे। उन्होंने लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा भी फहराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार उनके पास इस बात के इलेक्ट्रॉनिक सबूत हैं कि सिद्धू ने लाठी और झंडे लिए अपने समर्थकों के साथ लाल किले में प्रवेश किया था और हिंसा को बढ़ावा दिया। सिद्धू को दो महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 17 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया गया था।

See also  Ranchi: कोलकाता कैश कांड में वकील राजीव और व्यवसायी अमित अग्रवाल को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment