Civil Court News

विधायक भूषण बाड़ा पर अतिरिक्त आपराधिक धारा जोड़ने के मामले में फैसला सुरक्षित

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामले में अतिरिक्त आपराधिक धाराओं को जोड़ने के आवेदन पर एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत सुनवाई हुई।

मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से एपीपी सिद्धार्थ सिंह ने बहस की है। अदालत अपना आदेश 16 अगस्त को सुनाएगी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कुछ अतिरिक्त आपराधिक धारा(धारा 354) को जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। उसी आवेदन पर सुनवाई हुई।

See also  Bomb blast in Gandhi Maidan: नरेंद्र मोदी की रैली में बम ब्लास्ट को कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट, चार आतंकियों को फांसी की सजा

शिकायतकर्ता ने वर्ष 2018 में विधायक भूषण बाड़ा समेत 5 के खिलाफ सिमडेगा कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया था। इसमें विधायक भूषण बाड़ा पर महिला से दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। भूषण बाड़ा के विधायक बनने के बाद यह मुकदमा रांची के एमपी/एमएलए की विशेष अदालत में स्थांतरित किया गया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,376 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment