Civil Court News

Court News: कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन की जमानत पर एनआईए से कोर्ट ने मांगा जवाब

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 13 Nov, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
civil court of ranchi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: Court News रांची स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में सरेंडर कर चुके कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कुंदन पाहन के अधिवक्ता की ओर से अदालत में दलील रखी गई और उनकी ओर से जमानत देने का अदालत से अनुरोध किया।

सुनवाई के बाद अदालत ने एनआईए से जवाब मांगा है। अदालत जानना चाह रही है कि कुंदन पाहन पर आपराधिक षडयंत्र रचने एवं पैसे लेने की बात को कैसे साबित हो रहा है। सुनवाई के दौरान इस बिंदु पर जवाब देने के लिए एनआईए की ओर से अदालत से समय की मांग की गई।

See also  Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की की जमानत पर 12 जुलाई को होगी सुनवाई

इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट में लगी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, विधिक सेवा के कार्यों की दी जा रही जानकारी

अदालत ने एनआईए के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 25 नवंबर को निर्धारित की है। एनआईए की ओर से अधिवक्ता जीनत मल्लिक ने पक्ष रखा। बता दें कि नक्सली कुंदन पाहन पर पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की पैसे लेकर हत्या करने का आरोप है। इसी मामले में उसकी ओर से 10 जून को एनआइए कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment