high court news

Court News: JPSC के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को नहीं मिली जमानत, CID कोर्ट ने खारिज की याचिका

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 05 Sep, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
L Khiyangate News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को अदालत से राहत नहीं मिली।

शनिवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। ख्यांग्ते की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में भी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे उनकी संलिप्तता साबित हो सके।

वहीं, सीआईडी की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि परीक्षा आयोजन का जिम्मा टीडीपीएल को सौंपने में ख्यांग्ते की अहम भूमिका थी। जांच एजेंसी के अनुसार, टीडीपीएल की ओर से आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही थी और इसकी जानकारी ख्यांग्ते को थी। इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

See also  टेरर फंडिंग मामलाः हाईकोर्ट में सभी पक्षों की बहस पूरी, फैसला सुरक्षित

अभय तिवारी के बयान का भी हवाला

सीआईडी ने अदालत में जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के कथित किंगपिन अभय तिवारी के स्वीकारोक्ति बयान का भी हवाला दिया। बताया गया कि तिवारी ने जांच अधिकारियों के समक्ष दिए बयान में ख्यांग्ते की घोटाले में कथित संलिप्तता का उल्लेख किया है। उसने यह भी कहा है कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के रूप में चयन करने में ख्यांग्ते की अहम भूमिका थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,370 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment