high court news

CM हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट से कहा- ईडी गवाह या आरोपी के रूप बुला रही स्पष्ट नहीं, मिले राहत

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ED Summon: ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान सीएम की ओर से आनलाइन पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम ने अदालत से कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को समन जारी करने का स्पष्ट आधार नहीं बताया है।

किसी जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी लंबित नहीं है। ईडी ने हेमंत सोरेन को गवाह या आरोपी के रूप में बुलाया है, यह भी स्पष्ट नहीं है इसलिए समन रद कर देना चाहिए।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई हुई।

See also  कुलपति नियुक्तिः हाई कोर्ट ने राजभवन और सरकार से मांगा जवाब

हेमंत सोरेन ने दाखिल की है याचिका

चिदंबरम ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इसी तरह का एक मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल है। याचिका निष्पादन के बाद ही हाई कोर्ट को इस पर सुनवाई करनी चाहिए। उन्होंने इस याचिका पर 18 अक्टूबर को सुनवाई निर्धारित करने का आग्रह किया।

अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लंबित रहने पर हाई कोर्ट सुनवाई रोकने के लिए बाध्य नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान हेमंत की ओर से कहा गया कि इस मामले में दिल्ली के वरीय अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित होकर पक्ष रखेंगे।

See also  Principal appointment: प्राचार्य नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इस दौरान 11 अक्टूबर की तिथि निर्धारित करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने 11 को हेमंत सोरेन और ईडी को 13 अक्टूबर को पक्ष रखने की तिथि निर्धारित की थी। ऐसे में अब अगल तिथि नहीं दी जा सकती है।

बता दें कि ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को अब तक पांच बार समन जारी कर उपस्थित होने को कहा है। इसके खिलाफ हेमंत सोरेन ने याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि ईडी ने उन्हें पहले अवैध खनन के सिलसिले में समन जारी किया था।

समन के आलोक में वह ईडी के समक्ष हाजिर हुए। अपना बयान दर्ज कराया अपनी और पारिवारिक संपत्तियों का ब्योरा दिया। उनकी और उनके परिवार की सारी संपत्ति आयकर में घोषित है। इसके बाद ईडी ने उन्हें फिर समन भेजा है। यह उचित नहीं है। उन्होंने समन को मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया है।

See also  बिना पर्यावरण स्वीकृति के राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट ने सिया से मांगा जवाब
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment