Civil Court News

Civil Court News: डिस्चार्ज याचिका खारिज करने का आदेश बरकरार, राजकुमार सिंह का रिवीजन नामंजूर

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 29 Jan, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Civil Court News: डिस्चार्ज याचिका खारिज करने का आदेश बरकरार, राजकुमार सिंह का रिवीजन नामंजूर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi News: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन हड़पने से जुड़े मामले में आरोपी राजकुमार सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत ने डिस्चार्ज याचिका खारिज करने के आदेश के खिलाफ दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने जेएमएफसी-21 द्वारा 2 अगस्त 2025 को पारित आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि केस डायरी में आरोप तय करने के लिए पर्याप्त प्रथमदृष्टया सामग्री उपलब्ध है। ऐसे में निचली अदालत के आदेश में किसी प्रकार की कानूनी या तथ्यात्मक त्रुटि नहीं पाई गई। 2015 में दर्ज बरियातू थाना कांड संख्या से जुड़ा मामवा है, जिसमें आईपीसी की धारा 419, 420, 466, 467, 468 और 471 के तहत आरोप हैं।

See also  Jharkhand News/ Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को MP/MLA Court में होंगे उपस्थित, 12 दिसंबर की कार्रवाई से रोक

आरोप है कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन पर कब्जा कर मैरिज हॉल का संचालन किया गया। पुलिस जांच के बाद राजकुमार सिंह और एक अन्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। रिवीजन याचिका में दलील दी गई कि आरोपी न तो एफआईआर में नामजद है और न ही उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य है। केवल दस्तावेज का गवाह होना अपराध साबित नहीं करता। हालांकि अदालत ने कहा कि चार्ज फ्रेमिंग के स्तर पर साक्ष्यों का सूक्ष्म मूल्यांकन आवश्यक नहीं होता, बल्कि प्रथमदृष्टया संलिप्तता पर्याप्त है। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि इस स्तर पर मिनी ट्रायल की अनुमति नहीं है। पर्याप्त सामग्री होने पर आरोपी को ट्रायल का सामना करना होगा। इसी आधार पर अदालत ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी और निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।

See also  Court News: पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

CourtNews Desk

1,840 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment