Civil Court News

चेक बाउंस केसः मेसर्स दुर्गा डेवलपर्स के निदेशक अनिल कुमार झा, पत्नी दुर्गा एवं दो बेटों को सजा, जुर्माना 1.70 करोड़ रुपए

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand-police
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। चेक बाउंस से जुड़े 13 साल पुराने मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी मेसर्स दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दुर्गा झा, उनके पति अनिल कुमार झा, दोनों बेटों निलय कुमार झा एवं सुनील कुमार झा को रांची की निचली अदालत ने दोषी करार कर एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने चारों दोषी निदेशकों को संयुक्त रूप से एक करोड़ 70 लाख 52 हजार रुपए की मुआवजा राशि का भुगतान एक महीने के अंदर करने का निर्देश दिया है। चारों अभियुक्त कडरू डायवर्सन रोड स्थित शिवम प्लाजा निवासी है। इनलोगों के खिलाफ 85.26 लाख रुपए के चेक बाउंस के आरोप में 28 जनवरी 2011 को कोर्ट केस दर्ज किया गया था। यह मुकदमा डोरंडा के श्यामली स्थित भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से तत्कालीन सहायक विधि अधिकारी एसएन गुप्ता ने दर्ज कराया था।

See also  कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पांच दिन रिमांड पर लेकर ईडी करेगी पूछताछ

आरोपियों ने कंपनी से स्कीम के तहत कडरू में बहुमंजिला कॉमर्शियल कम्प्लेक्स शिवम प्लाजा के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए का टर्म लोन लिया था। आरोपी ने ऋण राशि और उसके ब्याज की प्रतिपूर्ति को लेकर 25 नवंबर 2010 को 85.26 लाख रुपए का चेक कंपनी के नाम जारी किया था। जो बाउंस कर गया था। इसके बाद आरोपियों को नोटिस जारी किया गया। जब आरोपियों ने चेक की राशि का भुगतान करने में विफल रहा तो शिकायतकर्ता ने 2011 में सीजेएम कोर्ट में मुकदमा किया था

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment