high court news

बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करे झारखंड सरकार, हाई कोर्ट में बोली केंद्र सरकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 18 Oct, 2023
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में केंद्र सरकार ने कहा कि राज्य सरकारों को अधिकार (पावर डेलिगेट) दिए हैं। अब राज्य सरकारों को ऐसे लोगों को चिह्नित कर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करनी है।

केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि संथाल सहित झारखंड के अन्य इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ पर राज्य सरकार को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को हाई कोर्ट मे में इस आशय की जानकारी दी गई।

इस पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सरकार 13 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। पूर्व में अदालत ने केंद्र सरकार को बिंदुवार अद्यतन जवाब पेश करने को कहा था। अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा था कि बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती इलाके में कैसे बांग्लादेशी घुसपैठ हो रही है। इसे रोकने के लिए क्या किया जा रहा है।

See also  भाजपा विधायक समरी लाल के निर्वाचन मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई

बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ दाखिल है जनहित याचिका

बांग्लदेशी घुसपैठ को लेकर प्रार्थी डानियल दानिश की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि संथाल परगना के वैसे जिले जो बांग्लादेश से सटे हुए उनमें बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन सुनियोजित योजना के तहत झारखंड के आदिवासियों लड़की से शादी कर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसे रोका जाना अनिवार्य है।

पिछले कुछ वर्षों में संथाल परगना के बांग्लादेशी सीमा से सटे हुए जिलों में अचानक मदरसों में बढ़ोतरी हुई है। अदालत को लगभग 46 मदरसा की सूची भी प्रार्थी ने पेश की है जो नए बने हैं। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि इन मदरसों से देश विरोधी कार्य हो रहे हैं। आदिवासी युवतियों का शोषण हो रहा है और घुसपैठिये जमीन पर कब्जा भी कर रहे हैं। अदालत से इसकी जांच कराने का आग्रह याचिका में किया गया है।

See also  प्रोन्नति पर लगी रोक हटी, झारखंड हाई कोर्ट ने कहा- अंतिम फैसले से प्रभावित होगा प्रमोशन
Facebook PageClick Here
WebsiteClick Here
Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment