मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

छात्र विनय महतो हत्याकांडः पिता ने लड़ी चार साल की कानूनी लड़ाई, अब 12 साल के बेटे के हत्यारों का खुलेगा राज सीबीआई करेगी मामले की जांच

high court of jharkhand
---Advertisement---

छात्र विनय महतो हत्याकांड- पिता ने लड़ी चार साल की कानूनी लड़ाईः सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो की हत्या मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने आदेश दिया है। अदालत ने एक सप्ताह में पुलिस को केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआइ को सौंपने का आदेश दिया है।

अदालत ने सीबीआई को आठ माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट निचली कोर्ट में सौंपने को कहा है। अदालत ने पूर्व में इस मामले में निचली अदालत के ट्रायल को रोक लगा दिया था। उस पर सीबीआइ जांच पूरी होने तक रोक जारी रहेगी। अदालत ने माना कि इस मामले में पुलिस ने सही तरीके जांच नहीं की है।

विनय महतो के खून की फारेंसिंक जांच नहीं कराई गई और बिना उसके रिपोर्ट के ही पुलिस ने आरोपितों को खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया। निचली अदालत ने इस मामले में पुलिस की जांच पर पहले ही असंतुष्टि जताई थी। इस मामले के खुलासे के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। इसलिए इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है।

इस संबंध में विनय महतो के पिता मनबहाल महतो ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान जितेंद्र शंकर सिंह, रणधीर कुमार और खुशबू कटारूका मोदी की ओर से अदालत को बताया गया कि पुलिस ने सही तरीके से जांच नहीं की थी। पुलिस ने इस मामले में आइजी के निर्देश को भी नहीं माना था।

विनय महतो के पिता रामबहाल महतो ने कहा कि उन्हें शुरू से पुलिस जांच पर भरोसा नहीं था। पुलिस का यह कहना कि उसकी प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है, यह बिल्कुल सही नहीं है। पहले इस मामले में जनहित याचिका दाखिल की गई। फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की तो कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल करें।

इसके बाद वर्ष 2018 में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा था और अब उम्मीद है कि उनके बेटे के हत्यारों का नाम सामने आएगा।

बता दें कि सफायर इंटरनेशनल स्कूल के सातवीं के छात्र विनय महतो की चार फरवरी 2016 की रात स्कूल परिसर में ही हत्या कर दी गई थी। विनय के पिता मनबहाल महतो को सुबह 3:30 बजे फोन पर बेटे के बीमार होने की सूचना दी गई। बताया गया कि विनय की तबीयत बिगड़ गई है।

उसे गुरुनानक अस्पताल भेजा गया है। बाद में बताया गया कि उसे रिम्स भेज दिया गया है। जब मनबहाल महतो रिम्स पहुंचे तो विनय स्ट्रेचर पर मृत पड़ा था। उसको अकेले छोड़ स्कूल के टीचर और स्टाफ वहां से भाग चुके थे।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment