high court news

पारित्राण मेडिकल ट्रस्ट की संपत्ति पर बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट का अधिकार – हाईकोर्ट

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 01 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने पारित्राण मेडिकल ट्रस्ट की संपत्ति पर बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट को अधिकार बताया है। इस मामले में आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने एसडीओ के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें ट्रस्ट की संपत्ति को अटैच किया गया था। जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने बाबा बैजनाथ मेडिकल ट्रस्ट की याचिका पर यह आदेश दिया। बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट ने परित्राण मेडिकल ट्रस्ट की संपत्ति दिसंबर 2023 में नीलामी में 60 करोड़ में खरीदी थी। इस वर्ष जनवरी में उसे सेल सर्टिफिकेट भी मिल गया था और संपत्ति का पोजेशन भी बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया गया था।

See also  धनबाद जेल वापस नहीं लाए जाने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जेल आईजी पर अवमानना चलाने की मांग की

लेकिन परित्राण मेडिकल ट्रस्ट के कर्मी द्वारा एसडीओ के समक्ष सीआरपीसी 145 के तहत प्रोसिडिंग के लिए आवेदन दिया गया। इसके बाद सीआरपीसी की धारा 146 के तहत उस संपत्ति को अटैच कर लिया गया तथा आदेश दिया गया कि जब तक सक्षम कोर्ट इस मामले को डिसाइड नहीं कर लेता तब तक इसे अटैच किया जाता है। सीओ को इसका रिसीवर नियुक्त किया गया था। रखेंगे, उन्हें संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया गया था। बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट ने इसे चुनौती देते हुए कहा था कि उन्हें रिकवरी अधिकारी के समक्ष उसे संपत्ति का पोजेशन हैंड ओवर कर दिया गया था, इसलिए इसे चैलेंज नहीं किया जा सकता है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शिवानी जुलका ने पक्ष रखा।

CourtNews Desk

1,843 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment