मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जल्द सुनवाई करने का आग्रह

civil court of ranchi
---Advertisement---

रांची। योग शिक्षिका राफिया नाज की ओर से विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सोमवार को सुनवाई हुई। सांसद-विधायक से जुड़े विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने इस मामले को अति-आवश्यक मामले के तर्ज पर सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया। इसके अलावा अधिवक्ता ने इस मामले से संबंधित कुछ और दस्तावेज अदालत में दाखिल करने के लिए समय देने की गुहार लगाई।

सांसद-विधायक से जुड़े विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने दस्तावेज दाखिल करने के लिए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को दो दिनों का समय दिया है और मामले की अगली सुनवाई की तिथि नौ सितंबर निर्धारित की गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगली सुनवाई के दिन शिकायतकर्ता रफिया नाज का बयान शपथपत्र के माध्यम से दर्ज किया जा सकता है। गौरतलब है कि डोरंडा निवासी योग शिक्षिका राफिया नाज ने विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ मानहानि, स्त्री लज्जा भंग करने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, उसके खिलाफ हिंसा भड़काने सहित कई आरोप लगाते हुए सिविल कोर्ट में 19 अगस्त को शिकायतवाद दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ेंः सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की अपील सुनवाई के लिए स्वीकार

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment