high court news

टेरर फंडिंग के आरोपी महेश अग्रवाल की याचिका पर दस सितंबर को होगी सुनवाई

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 01 Sep, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। झारखंड हाईकोर्ट टेरर फंडिंग मामले में आरोपी महेश अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि समान मामला चीफ जस्टिस की खंडपीठ में सुनवाई हो रही है। इसके बाद जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस राजेश कुमार की अदालत ने इस मामले को उन्हीं याचिकाओं के साथ टैग करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई दस सितंबर को होने की संभावना है। गौरतलब है कि टेरर फंडिंग के मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की खंडपीठ कर रही है। इस मामले को भी उसी कोर्ट में सुनवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया है। आम्रपाली एवं मगध कोल परियोजना में शांति समिति के जरिए लेवी वसूली जाती थी। उक्त राशि उग्रवादी संगठन टीपीसी को भी दी जाती थी। एनआइए मामले को टेकओवर कर जांच कर रही है।

See also  समय रहते सरकार ने नहीं किया निराकरण, मतलब राज्य में नहीं है कानून का राजः हाईकोर्ट

भूमि घोटाले के आरोपी सीओ ने याचिका ली वापस

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में भूमि घोटाले के आरोपी नामकुम के तत्कालीन सीओ विजय किशोर सहाय की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से याचिका वापस लेने की अदालत से गुहार लगाई गई। अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी। विजय किशोर सहाय की ओर से याचिका दाखिल कर इस मामले में दर्ज प्राथमिकी सहित निचली अदालत की सभी कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस मामले में निचली अदालत में आरोप गठन हो गया है। ट्रायल भी शुरू हो गया है। ऐसे में उक्त याचिका को वापस लेने की अनुमति दी जाए। इस पर कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी। विजय किशोर सहाय पर नामकुम सीओ रहते हुए लोगों से मिलीभगत कर करीब 25 एकड़ सरकारी जमीन की बंदोबस्ती करने का आरोप है। इस मामले की जांच निगरानी को सौंपी गई थी। वर्ष 2013 में निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी के खिलाफ विजय किशोर सहाय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

See also  Ranchi: बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील कुमार तिवारी को बड़ी राहत, दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट ने किया रद्द

इसे भी पढ़ेंः अनुकंपा के आधार पर नौकरी में लिंग का भेदभाव नहीं कर सकता सीसीएलः हाईकोर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment