Civil Court News

Ranchi: बड़गाई अंचल जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 12 आरोपियों की ओर से कोर्ट में दी गई हाजिरी

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 13 Dec, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने शुक्रवार को बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में चार्जशीटेड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपियों ने हाजिरी लगाई। जेल में बंद आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। जमानत पर चल रह आरोपियों की ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी दी। हेमंत सोरेन जमानत पर चल रहे हैं। उनकी ओर से वकील ने हाजिरी दी।

पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतु तिर्की, मो. सद्दाम, मो. अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और चौकीदार संजीत कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है।अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही की जाएगी।

See also  6th JPSC: नौकरी जाने वाले अभ्यर्थियों ने दाखिल की अपील, सरकार और जेपीएससी अभी भी मौन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment