high court news

Supreme Court/Ranchi: विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सुनवाई 7 जनवरी को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 14 Nov, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Supreme Court of India
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। गुरुवार को जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की कोर्ट ने झारखंड सरकार और विधानसभा की एसएलपी पर सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच पर रोक लगाते हुए याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली। इस मामले की अगली सुनवाई अब सात जनवरी को होगी। झारखंड हाईकोर्ट ने 23 सितंबर को प्रार्थी शिवशंकर शर्मा की याचिका पर सुनवाई के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया था।


झारखंड विधानसभा में वर्ष 2004-07 के बीच विभिन्न पदों पर नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर वर्ष 2007 में एक सीडी वायरल होने के बाद मामले की जांच की मांग की गयी थी। इस पर विधानसभा ने एक जांच कमेटी बनायी थी, लेकिन कमेटी ने जांच पूरी नहीं की। इसके बाद वर्ष 2014 में राज्यपाल की सहमति से जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद आयोग का गठन कर जांच करायी गयी। आयोग ने वर्ष 2018 में राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें झारखंड विधानसभा के गठन के बाद से नियुक्ति और प्रोन्नति नियमावली में छेड़छाड़ और ब्लैंक आंसरशीट पर भी नियुक्तियां होने की बात कही गई। साथ ही वायरल सीडी की जांच पूरी तरह नहीं होने का जिक्र करते हुए राज्यपाल से मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

See also  Ranchi News: फिरायालाल पब्लिक स्कूल में डालसा का 'डॉन अभियान': नशामुक्त समाज का निर्माण ही मुख्य लक्ष्य
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment