Association

रांचीः डालसा रांची के नवचयनित 53 पीएलवी को जिले के सभी थानों में की गई नियुक्ति, डालसा सचिव ने दिया दिशा निर्देश

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 09 Oct, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 10 09 at 5.26.22 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नवचयनित 53 पीएलवी को डालसा सचिव ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
रांची : झालसा के दिशा-निर्देश पर एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर डालसा, रांची द्वारा रांची जिले के सभी थानों एवं ओ.पी. में एक-एक पीएलवी की नियुक्ति कर दी गयी है। नवनियुक्त पीएलवी को न्यायायुक्त एवं डालसा सचिव ने बधाई देते हुए कहा कि सभी मन लगाकर जनहित का कार्य करें। जो भी लोग थाने में शिकायत लेकर आए उनका मदद करें। आवेदन लिखने या अन्य कानूनी संबंधी जानकारी में उनकी सहायता करें और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में पूर्ण जानकारी दें और नालसा के निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर – 15100 का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

See also  लोक अदालतों से ही कम होगा लंबित मामलों का बोझः जस्टिस एके सिंह


डालसा सचिव ने नवचयनित पीएलवी को कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आनेवाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और आवेदन में लिख कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में जमा करें। एलएडीसी के डिप्टी सदस्य राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची उनके समस्याओं के उचित समाधान का हर संभव प्रयास करेगा। आगे उन्होंने कहा की पारा लीगल वॉलिन्टियर एक स्वयंसेवक है, जरूरतमंदों की सहायता करना और लोगों को सहायता पहुंचाना ही पीएलवी का प्रमुख कार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment