Civil Court News

डालसा का अभियानः सदर अस्पताल में लगा विशेष कैंप में 84 दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 23 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 08 23 at 5.50.30 PM scaled
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः जिला विधिक सेवा प्राधिकार( डालसा) के बैनर तले शुक्रवार को सदर अस्पताल में दिव्यांग बच्चों की जांच एवं उसका दिव्यांग सर्टिफिकेट(यूडीआईडी) बनाने को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। विशेष कैंप में करीब 84 दिव्यांग बच्चों का निबंधन एवं चिकित्सीय जांच सिविल सर्जन की मौजूदगी में किया गया। इस कैंप में थेलेसेमिया एवं सिकलसेल एनिमिया से पीड़ित बच्चों का भी निबंधन कराकर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दी गयी।

कैंप में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, चिकित्सक डॉ. बाखला, डॉ विशेष्वर, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, एलएडीसीएस के अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, लाईफ सेवर्स एनजीओ के संचालक अतूल गेरा, पीएलवी विक्की चौधरी, स्नेहलता दुबे, सम्पा दास, प्रीति पाल, संगीता सिंह, लता कुमारी व अन्य उपस्थित थे। झालसा के निर्देश पर 45 दिवसीय विशेष अभियान के तहत डालसा ने जिले के 167 बच्चों का यूडीआईडी सर्टिफिकेट बनाया जा चुका है। दिव्यांग बच्चों को चिन्हित करने का काम डालसा की ओर जारी है।

See also  झारखंड हाईकोर्ट के नए परिसर में बचे शेष कार्यों को लेकर रिवाइज प्लान भेजा निगम, पास होते ही जारी होगा टेंडर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment