high court news

ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने सुनवाई पश्चात की खारिज

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Aug, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने सुनवाई पश्चात की खारिज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग वाली याचिका को सुनवाई पश्चात मंगलवार को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में हुई। जेपीएससी के जवाब के बाद अदालत ने प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि जेपीएससी का निर्णय सही है। दूसरे राज्य आने वाले को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता है। इसको लेकर प्रीति कुमारी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

सुनवाई के दौरान कहा गया कि उन्हें ईडब्ल्यूएस के आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। यह उनके कैटेगरी में बदलाव किए बिना भी संभव है। इस पर जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि प्रार्थी दिल्ली की रहने वाली है। इनकी झारखंड में शादी हुई है। इनकी ओर से आवेदन में पति के आधार पर ईडब्ल्यूएस का आरक्षण मांग रही है, जबकि सरकार के निर्णय के अनुसार इन्हें राज्य में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दी।

CourtNews Desk

1,840 articles published
See also  सुप्रीम कोर्ट का फैसलाः जब तक ठोस सुबूत न हों, कोर्ट अपराधी के तौर पर किसी को नहीं कर सकती तलब
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment