Civil Court News

रांचीः मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के रिश्ते में लौटी पुरानी मिठास

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 26 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 26 at 5.33.31 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांचीः मध्यस्थता केंद्र रांची में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा लिया गया है। पति-पत्नी के विवाद को विशेषज्ञ मध्यस्थ जहान आरा, प्रथम पक्ष के अधिवक्ता यशवंत कुमार ठाकुर, द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता अवध किशोर सिंह के प्रयास से सुलझाया गया। पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद होने के कारण वाद उत्पन्न हुआ था। दोनों पक्ष मध्यस्थता के माध्यम से वाद को सुलझाने में राजी हुए। इसमें प्रथम पक्ष सोनम जयसवाल व द्वितीय पक्ष संदीप कुमार जयसवाल है।

वाद संख्या ओ.एम. 76/2024 जो कि माननीय कुटुम्ब न्यायालय, रांची से मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थता के लिए आया था। मध्यस्थों व अधिवक्ताओं के बीच दोनों पक्ष उपस्थित होकर पूर्व की सभी रंजिशों को भुलाकर फिर से एक साथ राजी-खुशी जीवन जीने के लिए राजी हो गये। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। जरूरतों को पूरा करेंगे। दोनों पक्ष परिवार के एक-दूसरे के सदस्यों के साथ भी अच्छा व्यवहार करेंगे। भविष्य में दोनों पक्ष अच्छे से रहेंगे। किसी भी प्रकार का वाद-मुकदमा नहीं करंगे। दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के आचरण पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करेंगे।

See also  सुप्रीम कोर्ट ने कहा- व्यक्तिगत स्वतंत्रता संवैधानिक जनादेश का महत्वपूर्ण पहलू, आत्मसम्मान को नुकसान पहुंचाती है गिरफ्तारी


ज्ञात हो कि उक्त वाद को सुलझाने में विद्वान अधिवक्ता अवध किशोर सिंह का सराहनीय योगदान रहा। उन्होंने पूर्व में भी कई परिवारिक विवादों को सुलझाया हैं। पति-पत्नी का पुनर्मिलन कराकर घर को उजड़ने से बचाया है, जो कि एक सराहनीय कार्य है और समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने दोनों पक्षों को शांति पूर्वक रहने को कहा। विवाद न करने तथा अपने बच्चे का भविष्य को संवरने के लिए कहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment