Civil Court News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई 22 जुलाई को

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 20 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Hemant Soren
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर Monday को सुनवाई होगी। एमपी/एमएलए मामले की विशेष अदालत में 20 जुलाई को सुनवाई नहीं हो सकी थी। अदालत ने अगली सुनवाई की की तिथि 22 जुलाई निर्धारित है। हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने उक्त मामले में पांच जुलाई को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका दायर की है। मामले में उपस्थिति को लेकर हेमंत सोरेन के खिलाफ समन जारी है।

बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है। जिसमें सुनवाई जारी है। यहां बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वहां के सीजेएम कोर्ट में समन के बावजूद नहीं पहुंचने को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई है। उसी का हवाला देते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

CourtNews Desk

1,848 articles published
See also  Defamation case: वानखेड़े पर निजी हमले पर नवाब मलिक से हाईकोर्ट ने कहा- ट्विटर पर दे सकते हो जवाब तो कोर्ट में भी दो
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment