Civil Court News

रांची सिविल कोर्ट का CIS पांच दिनों बाद किया गया दुरुस्त, तकनीकी खामियां दूर, वकीलों को बड़ी राहत

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 03 Jul, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 07 03 at 1.39.32 PM
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिविल कोर्ट का ई-कोर्ट सर्विस को बुधवार को दिन के 11 बजे के बाद दुरुस्त कर दिया गया है। तकनीकी खामियों को दूर करते हुए सेवा पुनः से बहाल कर दी गई है। इससे अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों के साथ अन्य लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। ई-कोर्ट सर्विस पिछले पांच दिनों से प्रभावित थी। जिसके कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जो अब दूर हो गई है।

केस इनफार्मेशन सिस्टम(सीआईएस) से माध्यम से वकील एवं मुवक्किल के साथ कोई भी कहीं से अपने केस की अपडेट जानकारी प्राप्त करते हैं। लेकिन सीआईएस ठप रहने से अदालत जाकर केस की अगली तारीख समेत अन्य जानकारी कोर्ट जाकर लेनी पड़ रही थी। ई-कोर्ट सर्विस 28 जून से न्यायायुक्त, अपर न्यायायुक्त एवं सब-जज से जुड़े सभी अदालतों की ही सेवा प्रभावित रही। जबकि फैमिली कोर्ट एवं न्यायिक दंडाधिकारी की अदालतों में हो रही सुनवाई की तारीख ई-कोर्ट सर्विस में अपडेट था। जिसे जिसे अब दूर कर दिया गया है। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने इसकी शिकायत बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही से की थी। जिस वह संज्ञान लेते हुए इस बाद को बैठक में रखे थे।

See also  Court News: Ranchi हिंसा मामले में 5 को 2-2 साल की सजा, कोर्ट 10-10 हजार का लगाया जुर्माना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment