Jharkhand

Land Scam: जेल से छुटे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाई बंसत सोरेन लेकर पहुंचे रिहाई का आदेश

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 28 Jun, 2024
1 min read 1.2k views
Hemant Soren bail
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Land Scam, Hemant Soren Bail: झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय कारा होटवार से बाहर निकल गए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाई बसंत सोरेन सहित पार्टी के तमाम बढ़े नेता पहुंचे थे। इससे पहले हाई कोर्ट के आदेश के बाद ईडी कोर्ट में सारी प्रक्रिया पूरी की गई। यहां पर भी हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन मौजूद रहे। हेमंत सोरेन के लिए उनके भाई बसंत सोरेन और कुमार सौरव जमानतदार बने। हाई कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये का बेल बांड भरने का निर्देश दिया था।

hemant soren bail 1

हाई कोर्ट से मिली जमानत

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय सुबह लगभग 11.30 बजे हेमंत सोरेन की जमानत पर अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने जैसे ही हेमंत सोरेन को जमानत की सुविधा प्रदान की, वैसे ही अधिवक्ताओं में एक उत्साह नजर आया। सभी ने अपने परिचितों को इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी।

See also  Ranchi: पूजा सिंघल को राहत, विभाग नहीं सौंपने संबंधी ईडी की याचिका निष्पादित
Basant Soren

प्रातःकालीन कोर्ट में हुई सारी प्रक्रिया

इसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि रांची सिविल कोर्ट में अभी भी प्रातःकालीन सुनवाई जारी है। यानी कोर्ट का समय 12.30 बजे तक ही है। ऐसे में शुक्रवार को हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे रांची एसएसपी, मंत्री बसंत सोरेन कोर्ट पहुंचे। इसके बाद हेमंत सोरेन के अधिवक्ता की ओर से हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई शर्तों को तहत आवेदन दिया गया। फिर अदालत ने जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया। उक्त आदेश जेल पहुंचा और हेमंत सोरेन 150 दिनों बाद जेल से बाहर निकले।

See also  Ranchi/H Court: देवघर एम्स में बर्न वार्ड कब तक हो जाएगा ऑपरेशनल - हाईकोर्ट
basant soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने से हर तरफ खुशी का माहौल है। कांग्रेस से लेकर जेएमएम के कार्यकर्ता इस फैसले का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। कई नेताओं ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह ईडी के लिए बड़ा झटका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment