Civil Court News

Dispute Resolved: मध्यस्थता से सुलझा 10 साल पुराना पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद

CourtNews Desk
By CourtNews Desk On 15 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Image 2024 06 15 at 18.33.44
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Dispute Resolved: मध्यस्थता केंद्र में 15 जून को 10 साल पुराना पारिवारिक विवाद मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा लिया गया। फैमिली कोर्ट जज राजेश कुमार सिंह ने पिछले दिनों भरण-पोषण से जुड़े मामले में सुलझ के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजा था। जहां डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने मध्यस्थता के लिए अधिवक्ता मध्यस्थ सेवा चक्रवर्ती को नामित किया। जहां दोनों पक्षों के अधिवक्ता उमेश सिंह एवं धरमदेव ठाकुर के सहयोग से बैठक कर विवाद को सुलझा गया।

बता दें कि प्रथम पक्ष पिंकी कुमारी एवं द्वितीय पक्ष अरविंद ठाकुर है। अरविंद ठाकुर की पहली पत्नी की मौत के बाद अरविंद ठाकुर ने पिंकी कुमारी से शादी की। पहली पत्नी से अरविंद ठाकुर को तीन बेटी और एक बेटा है। तीनों अभी बालिग है। शादी के बाद पिंकी कुमारी ससुराल गयी तो बालिग बेटा-बेटियों ने पिंकी कुमारी को परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर पिंकी कुमारी ससुराल छोड़कर मैंके चली गई। लगभग 10 साल से दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे। भरण-पोषण के लिए पिंकी कुमारी ने फैमिली कोर्ट में केस की थी। मध्यस्थता से केस को खत्म किया गया। विवाद सुलझने पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने दोनों पक्षों को बधाई दी है।

See also  Court News: 21 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत, माता-पिता को 16.55 लाख मुआवजा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
CourtNews Desk

CourtNews Desk

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment