Association

प्रचंड गर्मी से पीड़ित लोगों की सहायता करेगा JHALSA, ट्रैफिक पुलिस वालों को दी गई राहत सामग्री

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Jun, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jhalsa
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Jhalsa के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने हीट वेव (लू) से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने का आदेश सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है। पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी के कारण प्रतिदिन काम करने वाले लोग दैनिक मजदूर, छोटे दुकानदार, फुटपाथ पर रहने वाले लोग, ट्रैफिक पुलिस बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। गर्मी के कारण से लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों को आदेश दिया है कि तत्काल हीट वेव से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई जाए। इसके बाद झालसा की ओर से डालसा की टीम को सभी सार्वजनिक स्थलों में पेयजल की सुविधा, ORS एवं आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। डालसा अगले 15 दिनों तक जिला प्रशासन के सहयोग से लू से लोगों के बचाव में सहायता प्रदान करेगी।

See also  Reservation: विज्ञापन के अनुरूप जाति प्रमाण पत्र देने पर ही मिलेगा आरक्षण का लाभ, एकल पीठ का आदेश बरकरार
jhalsa latter

ट्रैफिक जवानों को दिया नाश्ता और पानी का बोतल

झालसा के निर्देश ट्रैफिक एसपी कैलाश करमालीके सहयोग से रांची डालसा ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए रांची के कचहरी चौक, रेडियम रोड चौक, फिरायालाल चौक, लालपुर चौक, सरजना चौक, काली मंदिर, रतन पीपी, सुजाता चौक से होते हुए बिरसा चौक, एचईसी गेट, शालीमार बाजार होते हुए धुर्वा गोल चक्कर चौक तक सभी ट्रैफिक पोस्ट में उपस्थित ट्रैफिक पुलिस के बीच राहत सामग्री के रूप में पानी का बोतल, ग्लूकोन-डी एवं ओ.आर.एस तथा नाश्ता का पैकेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर डालसा के सचिव कमलेश बेहरा, ट्रैफिक डीएसपी, प्रमोद कुमार केशरी, पीएलवी राजेंद्र महतो, सतीश कुमार, संगीता सिंह, पिंकु कुमारी एवं विधि के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पिछले कुछ दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू एवं प्रचंड गर्मी से प्रभावित लोगों को लेकर अलग-अलग अखबारों में कई रिपोर्ट प्रकाशित हो रही है। जिसके कारण दैनिक मजदूर, खुले सार्वजनिक स्थानों पर तैनात व्यक्ति, फूटपाथ पर रहने वाले छोटे विक्रेता, यातायात पुलिस एवं अन्य लोग प्रभावित हो रहे है। जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण आगे भी किया जाएगा।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

2,377 articles published
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment