high court news

IIM की महिला प्रोफेसर ने यौनशोषण का आरोप लगाया तो कर दिया बर्खास्त, HC ने कहा-बहाल करो

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 12 Feb, 2024
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड हाईकोर्ट ने आईआईएम रांची की एक महिला प्रोफेसर की सेवा बर्खास्त करने का आदेश रद्द करते हुए महिला प्रोफेसर को सेवा पर बहाल करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी अवधि का 50 फीसदी वेतन 30 दिनों के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया है। समय पर भुगतान नहीं करने पर छह प्रतिशत ब्याज का भुगतान भी आईआईएम को करना होगा।

महिला प्रोफेसर के सहकर्मी पर यौनशोषण का आरोप

महिला प्रोफेसर को 16 अक्तूबर 2017 को बर्खास्त किया गया था। याचिका के अनुसार आईआईएम रांची की महिला प्रोफेसर ने अपने सहकर्मी प्रोफेसर पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का केस गोंदा थाना में 24 जुलाई 2014 को दर्ज कराया था।

See also  JPSC Exam News: उम्र निर्धारण पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल

बाद में पुलिस ने मामले में साक्ष्य नहीं मिलने का हवाला देते हुए महिता प्रोफेसर को बिना नोटिस दिये निचली अदालत में फाइनल फॉर्म दाखिल कर दिया था। इसके बाद निचली अदालत ने उन्हें बिना नोटिस दिये ही बंद कर दिया था। जिसे महिला ने हाइकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यह क्रिमिनल केस फिर खुला। हालांकि इसी दौरान पुलिस द्वारा साक्ष्य नहीं मिलने का हवाला एवं अन्य कारण बताते हुए मेजर मिसकंडक्ट के तहत विभागीय कार्यवाही करते हुए आईआईएम रांची ने महिला प्रोफेसर को 16 अक्टूबर 2017 को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment