high court news

Coronavirus: कोरोना संक्रमण के चलते झारखंड हाई कोर्ट दो सप्ताह के लिए बंद

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 26 Jul, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। 27 जुलाई से छह अगस्त तक हाई कोर्ट बंद रहेगा। इसको लेकर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि कोरोना के चलते ग्रीष्मकालीन छुट्टी को स्थगित किया गया, इस छुट्टी को 27 जुलाई से छह अगस्त तक किया जा रहा है। हालांकि हाई कोर्ट में अब तक 16 कर्मी कोरोना की चपेट में हैं।

hcorder

इसको लेकर शनिवार को हाई कोर्ट के सभी जजों की बैठक हुई थी। इसमें वर्तमान हालात को लेकर चर्चा हुई थी। हाई कोर्ट में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हाई कोर्ट कर्मियों और एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि अब हाई कोर्ट में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यहां पर कर्मियों के अलावे अधिवक्ता और उनके लिपिकों का आना जाना होता है, ऐसे में उनके परिवार वालों को कोरोना होने का खतरा है, इसलिए हाई कोर्ट को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाए।

See also  टेरर फंडिंग मामलाः कोल प्रोजेक्ट में काम करने वाले व्यवसायी नक्सलियों को देते थे आर्थिक मददः एनआईए

हालांकि कुछ दिनों पहले एसोसिएशन की ओर से ऐसा पत्र लिखा गया था। इसके बाद एसोसिएशन ने इसके लिए स्टेट बार काउंसिल को पत्र लिख कर बंद करने का मुद्दा उठाने को कहा था। गौरतलब है कि हाई कोर्ट में सबसे पहले पीए सेक्शन के इंचार्ज को कोरोना हुआ। उसके बाद हाई कोर्ट के सभी कर्मियों का सैंपल लिया गया। इसके बाद अब तक 16 कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस दौरान हाई कोर्ट सहित पूरे कार्यालय को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment