high court news

त्रिकुट रोपवे हादसे पर कंपनी ने शो-काज का नहीं दिया अब तक जवाब, हाईकोर्ट से बोली सरकार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Aug, 2023
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
jharkhand high court
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: देवघर के त्रिकुट रोपवे दुर्घटना के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट 28 अगस्त से विस्तृत सुनवाई करेगा। अदालत स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई कर रहा है।

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने त्रिकुट रोपवे हादसे पर विस्तृत सुनवाई की तिथि निर्धारित की।

त्रिकुट रोपवे हादसे पर कंपनी के मांगी जानकारी

पिछली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से रिपोर्ट दाखिल की गयी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी दामोदर रोपवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को शो कॉज जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ेंः सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना है न्यूक्लियस मॉल का कुछ हिस्सा, हाई कोर्ट ने ईडी से मांगी जानकारी

See also  ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की दर तय करने को लेकर केंद्र से जवाब तलब

त्रिकुट रोपवे हादसे को लेकर कंपनी से पूछा गया है कि लापरवाही के कारण क्यों नहीं सरकार उसे काली सूची में डाल दे। लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है।

बीआईटी मेसरा और सिंफर की रिपोर्ट भी प्रस्तुत

इस मामले में बीआईटी मेसरा और सिंफर की ओर से पहले ही रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी गयी है। सिंफर की रिपोर्ट में रोपवे के साफ्ट में बनाने के दौरान ही तकनीकी समस्या बतायी गयी थी।

वहीं, बीआइटी मेसरा की जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि रोपवे में कंपन (वाइब्रेशन) था। बता दें कि अप्रैल 2022 में त्रिकुट पहड़ी पर रोपवे दुर्घटना हुई थी।

See also  हत्या मामले में सजायाफ्ता पीएलएफआई जोनल कमांडर जेठा कच्छप समेत की अपील पर सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

इसे भी पढ़ेंः रामगढ़ में भगवान राधाकृष्ण मठ की 11.5 एकड़ जमीन घोटालाः HC ने सीबीआई और ईडी से मांगा जवाब

इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी। हादसे को लेकर अखबारों में प्रकाशित खबर पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था और इसकी सुनवाई कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment

CTET and TET pass appear in Teacher Appointment exam Judges will have to give details of property