मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

मनी लांड्रिंगः चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को नहीं मिली राहत

Ranchi Civil Court
---Advertisement---

Ranchi: मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम की पत्नी राज कुमारी देवी एवं उनके पिता गेंदा राम को राहत नहीं मिली है।

ईडी कोर्ट ने दोनों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने गत 18 जुलाई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया था।

मनी लांड्रिंग में आरोपी हैं पत्नी और पिता

दोनों ने अलग-अलग अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 12 जून को याचिका दाखिल की है। टेंडर मैनेज कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई का मनी लांड्रिंग करने के मामले में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट में वीरेंद्र राम के साथ उनकी पत्नी एवं पिता का भी नाम है।

इसी के बाद से दोनों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेने के बाद दोनों के खिलाफ उपस्थिति को लेकर समन जारी कर रखा है। दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इससे बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।

68 लाख ठगी मामले में विशाल पांडेय भेजा गया जेल

रेलवे में करोड़ों का ठेका दिलाने का झांसा देकर 68 लाख रुपये की ठगी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी विशाल पांडेय को न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया।

जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है। रांची पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से शुक्रवार को विशाल पांडेय को धर दबोचा गया था। इसके बाद वहां की अदालत में पेश किया गया। साथ ही रांची लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर आवेदन दिया गया था।

अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड की इजाजत दी थी। आरोपी बिहार के भोजपुर जिला के आरा टाउन क्षेत्र निवासी है। आरोपी के खिलाफ ठगी के आरोप में इटकी रोड सर्वेश्वरी नगर निवासी कारोबारी अजय कुमार सिंह ने 18 नवंबर 2022 को पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के बाद पिछले दिनों राहत के लिए अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी। जिस कोर्ट ने सुनवाई पश्चात अप्रैल 2023 में खारिज कर दी थी।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment