मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

एसीबी से मांगी नए हाईकोर्ट भवन निर्माण के सभी मूल दस्तावेज

High Court new building
---Advertisement---

Ranchi: New High Court Building झारखंड हाईकोर्ट धुर्वा स्थिति हाईकोर्ट के नए भवन में बाकी बचे काम को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार के जवाब के बाद अदालत ने इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को प्रतिवादी बनाते नए हाईकोर्ट के निर्माण से संबंधित सभी मूल दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जस्टिस एसएन प्रसाद व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में भवन निर्माण सचिव से टेंडर की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी। इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को हाईकोर्ट के नए भवन से संबंधित सभी मूल दस्तावेज कोर्ट में पेश करने को कहा था।

इसे भी पढ़ेंः रूपा तिर्की मौत मामलाः महाधिवक्ता ने जज से कहा- अब इसकी सुनवाई दूसरी बेंच में हो

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि नए भवन के निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच एसीबी कराई जा रही है। सरकार ने सभी दस्तावेज एसीबी को सौंप दिया है। इस पर अदालत ने एसीबी को प्रतिवादी बनाते हुए सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट भवन का निर्माण तेजी से होना चाहिए।

इस दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल अदालत को बताया गया कि बाकी बचे काम का टेंडर जारी कर दिया गया है। 28 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। बाकी बचे काम को 11 माह में पूरा कर लिया जाएगा।जिसकी लागत 106.21 करोड़ रुपये आएगी। इस मामले की निगरानी रखने के लिए चार विभागों के मुख्य अभियंताओं की एक कमेटी बनाई गई है।

इस दौरान निर्माण कार्य की विडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी होगी। बता दें कि हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि भवन निर्माण में गड़बड़ी की गई है। भवन निर्माण का की लागत को बढ़ा दिया गया है और इसके लिए अलग से टेंडर भी नहीं निकाला गया था और न ही डीपीआर तैयार किया गया था।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

Leave a Comment