मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

Tokyo Olympics 2021: टोक्यो ओलंपिक के अनधिकृत प्रसारण दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

high court of delhi
---Advertisement---

Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने आगामी टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के विभिन्न वेबसाइट और मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों व स्थानीय केबल ऑपरेटरों की ओर से अनाधिकृत प्रसारण पर रोक लगा दी है। जस्टिस सी हरिशंकर की अदालत ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आइएसपी) को निर्देश दिया कि वे इन वेबसाइटों को अपने प्लेटफार्म पर अवैध रूप से प्रसारित करने से रोकें और केंद्र सरकार को इस संबंध में आवश्यक निर्देश व अधिसूचनाएं जारी को कहा।

टोक्यो ओलंपिक का विशेष प्रसारक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि रोक लगाने का अंतरिम आदेश 29 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक लागू रहेगा। पीठ ने साथ ही पक्षकारों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ेंः बड़े डिफॉल्टर्स की RTI के जरिए जानकारी देने के RBI के आदेश के खिलाफ कई बैंक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

सोनी पिक्चर्स सोनी टेन नेटवर्क का मालिक है और उसका संचालन करता है। इसके तहत सोनी टेन-1, सोनी टेन-1 एचडी, सोनी टेन-2, सोनी टेन-3, सोनी टेन-2 एचडी, सोनी टेन-3 एचडी, सोनी ईएसपीएन, सोनी ईएसपीएन एचडी, सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी आदि शामिल है।

सोनी पिक्चर्स की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता अभिषेक मल्होत्रा ​​ने पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल ने टोक्यो ओलंपिक के प्रसारण का विशेष लाइसेंस हासिल किया है और वही राइट होल्डर ब्राडकास्टर है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के साथ हुए समझौते के तहत सोनी पिक्चर्स को किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर खेलों को प्रसारित करने का विशेष अधिकार है।

उन्होंने पीठ को बताया कि 40 से अधिक वेबसाइटें और 30 से अधिक मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर और स्थानीय केबल आपरेटरों ने कापीराइट अधिनियम का उल्लंघन कर पायरेटेड सामग्री को अवैध रूप से प्रसारित किया है। सोनी पिक्चर्स ने दलील दी कि इन वेबसाइटों और केबल टीवी आपरेटर आदतन ऐसा करते हैं क्योंकि उन्होंने पूर्व में भी कुछ क्रिकेट मैचों के प्रसारण कर विशेष अधिकारों का उल्लंघन किया है।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

High court news

HC News: रेलवे के तीन सहायक लोको पायलटों की याचिका Dismissed, विभागीय कार्रवाई और सजा बरकरार

High court news

HC News: गुमला के 42 साल पुराने हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: दोषसिद्धि बरकरार, लेकिन नाबालिग होने के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

HC News: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक की भावुक विदाई: “न्यायपालिका के प्रति सम्मान अर्जित करना होता है, दिया नहीं जाता”

High court news

HC News: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में दोषी की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

High court news

HC News: धनबाद मारपीट व छेड़खानी मामला: तीन आरोपियों की याचिका खारिज, आपराधिक कार्यवाही जारी रखने का हाईकोर्ट का आदेश

High court news

HC News: जेपीएससी एसीएफ और एफआरओ भर्ती रद्द करने के खिलाफ याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment