मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

राष्ट्रीय लोक अदालत में 29733 मामलों का निपटारा, 106 करोड़ का भुगतान

National Lok Adalat
---Advertisement---

Ranchi: (Jharkhand High Court) झारखंड हाईकोर्ट सहित पूरे राज्य में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे राज्य में 29733 मामलों का निष्पादन हुआ। जिसमें 11538 लंबित मामले और 18195 प्रीलिटिगेशन मामले शामिल हैं। इस दौरान कुल 106.26 करोड़ रुपये का भुगतान पक्षकारों को किया गया।

लोक अदालत के लिए हाईकोर्ट में सात बेंच बनाई गई थी, जिसमें कुल 163 लंबित मामलों का निपटारा किया गया और सीसीएल की ओर से अनुकंपा के आधार पर 33 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। राज्य की निचली अदालतों में 223 बेंच बनाई गई थी। इस बार वर्चुअल और जरूरी मामलों में लोगों की उपस्थिति में लोक अदालत का आयोजित किया गया।

रांची में मध्यस्थता से सुलझा 11 साल पुराना मामला
रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 साल पुराने विवाद को सुलझाने में सफलता मिली है। दुर्गा बिल्डिंग कंपनी के निदेशक दुर्गा झा उनके पार्टनर अंबुजा शरण के बीच बिल्डिंग को बनाने को लेकर विवाद वर्ष 2010 में हुआ था।

इसे भी पढ़ेंः शिक्षक नियुक्ति मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- झारखंड के गैर अनुसूचित जिलों की नियुक्ति पर नहीं है रोक

अंबुजा शरण ने दुर्गा के खिलाफ पांच लाख रुपये के चेक से संबंधित मामला कोर्ट में दाखिल किया। इसके बाद दुर्गा झा ने भी अंबुजा पर 22 लाख रुपये रिकवरी के लिए सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल किया। इसे मध्यस्थता में सुलझाने के लिए भेजा गया था। 11 साल बाद दोनों पक्षों में इस बात को लेकर सहमति बनी कि भविष्य में वे एक-दूसरे पर कोई दावा नहीं करेंगे। इसके बाद मामले का निष्पादन कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना के पीड़ित को मिला 4.35 लाख
लापुंग के रहने वाले जंगू उरांव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनके पैर कई जगहों से फैक्चर हो गया था। उनकी ओर से मोटर वाहन दुर्घटना कोर्ट में याचिका दाखिल किया गया। इस बार के राष्ट्रीय अदालत में सुलह के आधार इंश्योरेंस कंपनी से उन्हें 4,35,000 रुपये का मुआवजा दिया गया।

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

civil court

Court News: बड़ा फैसला: 2019 के कथित दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा—यह सहमति से बने संबंध और बाद में उपजा विवाह विवाद था, बलात्कार का मामला नहीं

Dalsa News: बाल विवाह मुक्त भारत: रांची में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान का शंखनाद, वाहन रवाना

civil court

Court News: नेत्रहीन बेटी से यौन शोषण व जबरन गर्भपात मामले में माता-पिता दोषी करार, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई

civil court

Court News: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा: पूर्व सीओ शैलेश कुमार की जमानत पर सुनवाई, एसीबी से मांगी केस डायरी

Court News: 9 करोड़ बसूली के मामले में कमर्शियल कोर्ट के आदेश पर नजारत टीम ने किया रांची नगर निगम की संपत्ति कुर्क, कार्रवाई पूरी होने के 20 मिनट बाद आया स्टे ऑर्डर

civil court

Court News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में नकल मामला: केंद्र समन्वयक और ऑब्जर्वर समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Leave a Comment