high court news

आधी सजा पूरी होने के आधार पर लालू यादव ने हाई कोर्ट से मांगी जमानत, सुनवाई आज

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 08 Apr, 2021
1 min read 1.2k views
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ranchi: चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। यह मामला जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। लालू की ओर से आधी सजा पूरी करने आधार पर जमानत की गुहार लगाई गई है।

लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि हाई कोर्ट ने लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी होने में 1 माह 17 कम होने से 19 फरवरी को जमानत खारिज कर दी थी। अब छह अप्रैल को आधी अवधि पूरी हो रही है। इसलिए संभावना है कि नौ अप्रैल को लालू को जमानत मिल जाए।

See also  चिटफंड की राशि वापस करने के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी झारखंड सरकार

इसे भी पढ़ेंः डायन कुप्रथाः हाईकोर्ट ने कहा- बदलनी होगी लोगों की मानसिकता, सरकार चलाए जागरूकता अभियान

बता दें कि लालू प्रसाद को चारा घोटाले के चार मामलों में सजा मिल चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार का मामला अभी निचली अदालत में लंबित है। चार से में लालू को तीन मामलों में पहले ही जमानत मिली चुकी है। अगर दुमका वाले मामले में जमानत मिलती है, तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष कोर्ट से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सात-सात साल की सजा मिली है। हालांकि अदालत जमानत के लिए सात साल के आधी अवधि जेल में बीताने को ही आधार मान रही है।

See also  Pension: HC ने कहा- पेंशन कर्मचारी का संवैधानिक और मौलिक अधिकार है, न कि अधिकारियों का विवेकाधीन अधिकार, भुगतान करने का आदेश
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment