Supreme Court News

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ससुराल में पत्नी की हर चोट के लिए पति ही जिम्मेदार

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 09 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
supreme court of india
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले एक शख्स की अग्रिम जमानत की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ससुराल में पत्नी को लगी चोट के लिए पति ही जिम्मेदार है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भले ही यह चोट किसी अन्य रिश्तेदार की वजह से आई हो लेकिन इसके लिए पति को ही जिम्मेदार माना जाएगा। मारपीट के आरोपी शख्स की यह तीसरी शादी है जबकि महिला की दूसरी शादी है।

जानकारी के अनुसार पिछले साल जून में महिला ने लुधियाना पुलिस में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। महिला का आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे उसके पति, ससुर और सास ने बेरहमी से पीटा था।

See also  तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत की जांच की मांग को लेकर DMK ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

इसे भी पढ़ेंः दल-बदल मामलाः हाईकोर्ट से विधानसभा स्पीकर ने मांगा समय, 6 अप्रैल को सुनवाई

आरोपी के वकील ने अपने मुवक्किल को अग्रिम जमानत दिए जाने की मांग की तो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि आप किस तरह के आदमी हैं? महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे गला दबाकर मारने वाला था। उसका आरोप है कि उसका गर्भपात हो गया। आप किस तरह के आदमी हैं कि एक क्रिकेट बैट से अपनी पत्नी को पीटते हैं?

जब वकील ने कहा कि महिला ने खुद आरोप में कहा है कि उसके ससुर उसे बैट से पीटा करते थे तो इस पर सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पिता या आप उसे बैट से मारा करते थे।

See also  खाद्य पदार्थ में मिलावट पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के वकील से पूछा- क्‍या मिलावटी गेहूं खाएंगे..!

जब ससुराल में एक महिला को चोट लगती है तो प्राथमिक जिम्मेदारी पति की होती है। इसके बाद पीठ ने शख्स की याचिका खारिज कर दी। बता दें कि इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पति को अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment