high court news

पारा टीचरः वन टाइम काउंसेलिंग मामले में हाईकोर्ट ने सरकार ने मांगा समय

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Mar, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के लिए हुई वन टाइम काउंसेलिंग में शामिल कराने को लेकर दाखिल कई याचिकाओं की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई।

सुनवाई के दौरान इस मामले में राज्य सरकार की ओर से समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत सरकार को पूर्व के आदेश के आलोक में जवाब देने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ेंः बिना पर्यावरण स्वीकृति के राज्य में चल रहे प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट ने सिया से मांगा जवाब

इस मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह के बाद होगी। अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वन टाइम काउंसेलिंग का आयोजन किया था।

See also  केजरीवाल की जमानत रद कराने पहुंची ED से दिल्ली हाईकोर्ट का सवाल- क्या CM को फिर से गिरफ्तार करेंगे?

लेकिन आयोजित काउंसेलिंग में गैर पारा टीचर को शामिल नहीं किया गया। प्रार्थियों ने सरकार को काउंसेलिंग आयोजित कर उसमें शामिल कराने के लिए आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment