high court news

लालू प्रसादः जेल उल्लंघन मामले में हाईकोर्ट में मांगी एसओपी की जानकारी

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 04 Feb, 2021
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HC News: CBI granted 8 weeks to gather documents in the Lalu Prasad case
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

इस दौरान कारा महानिरीक्षक की ओर से जेल से बाहर इलाज कराने वाले कैदियों के लिए बनाए गए एसओपी (नियम- प्रावधान) की जानकारी अदालत में पेश करनी है।

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कारा निरीक्षक से पूछा है कि नई एसओपी को कब तक मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा अदालत ने रिम्स से लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की है।

पिछली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर कहा गया था कि जेल के बाहर इलाज करा रहे कैदियों की सुरक्षा को लेकर जेल मैनुअल में कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में एक एसओपी बनाई जा रही है।

See also  अधिकारियों की मिलीभगत से रांची में 17 सौ गैरमजरूआ जमीन की हुई रजिस्ट्री, याचिका दाखिल कर एसीबी से जांच की मांग

इसमें जो भी अभिरक्षा प्रभारी होंगे, उन्हें कैदियों से मिलने वालों का रजिस्टर मेंटेन करना होगा। अदालत ने कहा कि एसओपी में यह स्पष्ट नहीं है कि कैदियों की सुरक्षा जांच का औचक निरीक्षण कोई वरीय अधिकारी करेंगे या नहीं।

इस पर जेल प्रशासन की ओर से कहा गया था कि प्रावधानों को और स्पष्ट कर संशोधित एसओपी तैयार की गई है, जिसे गृह विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

बता दें कि हाई कोर्ट ने जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जेल आइजी और रिम्स प्रबंधन से जवाब मांगा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment