high court news

अधिकारियों की मिलीभगत से रांची में 17 सौ गैरमजरूआ जमीन की हुई रजिस्ट्री, याचिका दाखिल कर एसीबी से जांच की मांग

Devesh Ananad
By Devesh Ananad On 02 Dec, 2020
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
high court of jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट में 17 सौ एकड़ जंगल की जमीन की खरीद मामले की जांच को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में पूरे मामले की जांच एसीबी से कराए जाने की मांग की गई है। प्रार्थी शिवशंकर शर्मा की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

याचिका में आरोप लगाया है कि सरकारी अधिकारियों से मिलीभगत कर एक बिल्डर ने 17 सौ एकड़ गैरमजरूआ जमीन खरीद ली है। उक्त जमीन का नेचर जंगल झाड़ और जंगल पहाड़ है। कहा गया है कि उक्त जमीन खेवट (जमीदार) से खरीदने का दावा किया गया है।

See also  Ranchi/H Court: वन मैन कमीशन को सभी आवश्यक सुविधाएं कराएं उपलब्ध, नहीं तो संबंधित अधिकारी कोर्ट में सशरीर हाजिर हो

इसे भी पढ़ेंः हाथरस पीड़िता की तस्वीर छापने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

इस मामले में दाखिल-खारिज करने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन रांची के बुंडू प्रखंड के अंचलाधिकारी ने इससे इंकार कर दिया है। याचिका में पूरे मामले की जांच एसीबी से कराने की मांग की गई है। इस याचिका में सीएस व रांची उपायुक्त को प्रतिवादी बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Devesh Ananad

Devesh Ananad

देवेश आनंद को पत्रकारिता जगत का 15 सालों का अनुभव है। इन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में काम किया है। अब वह इस वेबसाइट से जुड़े हैं।

Leave a Comment